सांसद खेल महोत्सव

-क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के
अनोखा तीर, हरदा। सांसद खेल महोत्सव के तहत जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया, पीडब्ल्यूडी विभाग से रामशंकर सांगुले, खेल प्रशिक्षक सुश्री मोनिका मेहता व डॉ. पूनम सिंह गोदारा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस कर किया। प्रतियोगिता में रेडफ्लॉवर स्कूल नकवाड़ा, शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरदा ए टीम, जिला क्रिकेट संघ हरदा बी टीम, शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय हरदा के खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान शासकीय चिकित्सालय एवं शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भी क्रिकेट की ट्रायल दी। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएम श्री महाविद्यालय हरदा, दूसरा स्थान जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरदा तथा तीसरा स्थान शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा ने प्राप्त किया।

91 Views

Leave a Reply