स्व. गौर की स्मृति में विभिन्न संस्थाओं को  दिया आर्थिक सहयोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बुंदेलखंडीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज के प्रदेश प्रचारक सुरेश, महेश, कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन इंदौर के मंत्री दिनेश, संतोष गौर मसानी के पूज्य पिताजी स्व. राधेश्याम गौर का 91 वर्ष की आयु में 20 नवंबर को अमावस्या के दिन आकस्मिक निधन हो गया। उनकी स्मृति में परिवारजन द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को सहयोग राशि प्रदान की गई। परिवार ने 21000 रुपये श्री शंकर मंदिर बालागांव के निर्माण कार्य हेतु, 11000 रुपये कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज मंगल भवन हरदा के निर्माण हेतु और 11000 रुपये कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन इंदौर को भेंट किए। इसके अतिरिक्त 2100 रुपये नर्मदा मंदिर बालागांव, 2100 रुपये कामधेनु गौशाला धनपाड़ा, 2100 रुपये गायत्री मंदिर महेंद्रगांव तथा 1100 रुपये भारतीय किसान संघ जिला हरदा को प्रदान किए गए। साथ ही 2100 रुपये सुदामा बटेला द्वारा दरबार की स्मृति में अर्पित किए गए। मसानी परिवार को साधुवाद तथा दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!