धर्मेंद्र शिंदे बने कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें कांग्रेस आइटी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शिंदे को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद जताई है। शिंदे की इस नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साईं, विधायक आरके दोगने, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश चौहान, अजय राजपूत, कृष्णा विश्नोई सहित कांग्रेसजनों ने हर्ष जताया।

99 Views

Leave a Reply