अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सवÓ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, लगाई प्रदर्शनी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा बालक छात्रावास प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने माँ सरस्वती व भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत अंजलि जोसेफ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और रजनी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश पुरोहित द्वारा शंखनाद व स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद ओमप्रकाश आचार्य एवं सहयोगियों ने श्रीमद्भागवत गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया तथा स्वाध्याय पत्रक का वाचन किया गया। देवेन्द्र शर्मा ने गीता महाम्य की संक्षिप्त व्याख्या दी। ब्रजमोहन पारे ने विश्व गीता प्रतिष्ठान के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर जानकारी साझा की। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक गीता आरती और तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मान के साथ किया गया। अतिथियों ने ‘माधव दर्शनमÓ, श्रीमद्भागवत पुराणÓ और ‘मध्यप्रदेश में श्रीकृष्णÓ पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Views Today: 6

Total Views: 30

Leave a Reply

error: Content is protected !!