जनक्रांति न्याय आंदोलन को लेकर कर रहे जनसंपर्क

– ग्रामीणों को घर-घर जाकर दिया आमंत्रण
अनोखा तीर, खिरकिया। आगामी 21 दिसंबर 2025 को होने वाले जनक्रांति न्याय आंदोलन के लिए करणी सेना परिवार तहसील खिरकिया एवं सर्व समाज द्वारा लगातार जनसम्पर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के ग्राम पहेटकला, ढोलगांव, काकड़कच्छ, भीमपुरा, बाफला एवं लोनी में ग्रामीणों से मिलकर आंदोलन से जुड़ी 21 सूत्रीय मांगों की जानकारी दी गई। टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। जनसम्पर्क के दौरान करणी सेना सहित सर्व समाज के साथीगण मौजूद रहे।

182 Views

Leave a Reply