अनोखा तीर, हरदा। सांसद खेल महोत्सव का आगाज 2 दिसम्बर को कबड्डी खेल से होगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में उम्र का कोई बंधन नहीं है, 15 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी खिलाड़ी भाग लेकर अपनी हिम्मत, कौशल व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि हरदा की मिट्टी में खेल रचा बसा है। खेल महोत्सव अपनी प्रतिभा को खेल महोत्सव में दिखाने का मौका है। उन्होने अपील की है कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी भाग लें एवं उनके अभिभावक भी शामिल हो। विधान स्तर पर चयनित खिलाड़ी लोकसभा क्षेत्र बैतूल में आयोजित खेल महोत्सव में शामिल होंगे। कलेक्टर जैन ने बताया कि खेल महोत्सव के आयोजन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग अशोक डेहरिया को नोडल एवं ब्लॉक समन्वयक सलमा खान को महोत्सव आयोजनकर्ता नियुक्त किया गया है। इस महोत्सव में सभी शासकीय अशासकीय खेल प्रशिक्षक निर्णायक रहेंगे। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि सम्पूर्ण प्रतियोगिता कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और पुलिस अधीक्षक शशांक के मार्गदर्शन में आयोजित होगी। सांसद खेल महोत्सव विधानसभा स्तर पर हरदा एवं टिमरनी में आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि हरदा में प्रचलित खेल कबड्डी से 2 दिसम्बर को खेल महोत्सव का आगाज होगा, जबकि टिमरनी 3 दिसंबर को खोखों खेल से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस खेल उत्सव में समूह खेल खो खो, कबड्डी, रस्साकसी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, पिट्टू, क्रिकेट लेदर बॉल एवं व्यक्तिगत खेल योग, एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा।
सांसद खेल महोत्सव का आगाज 2 दिसम्बर को कबड्डी खेल से होगा

130 Views


