दिव्यांग बालकों के साथ केक काटकर मनाया  बालिका का जन्मोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। दिव्यांग बालक छात्रावास, बागरूल में न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रशेखर राठौर द्वारा बालिका के जन्मदिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों को उपहार वितरित किए गए और उन्हें भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री राठौर ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए केक काटा और उनकी खुशियों में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि कई लोग अपने बच्चों का जन्मदिन बड़े होटलों या रेस्टोरेंट में मनाना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तविक खुशी तब मिलती है जब ऐसे बच्चों के बीच इन पलों को साझा किया जाए जिन्हें अतिरिक्त स्नेह और सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने से उन्हें दोगुनी खुशी मिली और उनकी बेटी ने भी इस अवसर का आनंद लिया। राठौर ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों को आत्मीयता का अनुभव कराते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों की दिनचर्या एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा डांस, गायन आदि प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत आयोजित नाटक, गीत, भजन, डांस, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बालकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उक्त अवसर पर छात्रावास प्रबंधक अजीत सोलंकी, सहायक रामकुमार टेमरे तथा अतिथि शिक्षक इरशाद अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!