अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में एसआईआर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 नवंबर से 28 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियाँ महाविद्यालय प्राचार्य विजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित की गईं। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ईएलसी क्लब द्वारा आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गोदग्राम सर्वे कार्य, स्लोगन प्रतियोगिता, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार, विशेष व्याख्यान तथा ईएलसी ब्रांड एम्बेसडर द्वारा विद्यार्थी जागरूकता जैसी गतिविधियाँ संपन्न हुईं। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉ. सोनिका बघेल, धर्मेंद्र शाक्य, महेन्द्र कुमार सिरोही, डॉ. माया रावत, संतोष राठौर, डॉ. अंजलि झिझौतिया, डॉ. हमना परवीन, पुनीत सक्सेना, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, साबिर खान, बालकृष्ण विश्नोई सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
शासकीय आदर्श कॉलेज में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संपन्न

74 Views


