अनोखा तीर, हरदा। शहर के गोलापुरा में दिवासपुरिया परिवार द्वारा वयोवृद्व स्व चंपालाल शर्मा के निधन के बाद पगड़ी रस्म एवं तेहरवीं के कार्यक्रम दौरान गोंसाई मंदिर गोलापुरा, श्रीराम मंदिर गोलापुरा एवं मगरधा रोड स्थित दयोदय गौशाला में राशि दान की है। दान राशि स्व चंपालाल शर्मा के पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, लोकेश शर्मा, दीपक शर्मा एवं देवेन्द्र शर्मा ने दी है। त्यागी ब्राहमण समाज के सचिव कृष्णगोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुण्य आत्मा की स्मृति में गौंसाई मंदिर गोलापुरा को 21001 रूपये की राशि समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज को सौंपी, वहीं श्रीराम मंदिर गोलापुरा के पुजारी कोउ 11001 की राशि तथा दयोदय गौशाला में गौ-सेवा के लिये 11001 की राशि समिति के सदस्य दिनेश शर्मा को सौंपी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजिकजन मौजूद थे। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि सनातन धर्म एवं संस्कृति में आदिकाल से दान एवं गौसेवा का महत्वपूर्ण स्थान है।
Views Today: 2
Total Views: 160

