बाइक फिसलने से सड़क पर गिरा युवक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-पीछे से आए ट्रक ने रौंदा
अनोखा तीर, हरदा। रविवार को छीपानेर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक प्रदीप बामने गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, आनंद नगर निवासी प्रदीप पिता ओमप्रकाश बामने (18) रविवार को अपनी बाइक से बरखा हॉस्पिटल जा रहा था। गजानंद कृषि के सामने उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से प्रदीप के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को ट्रक के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!