अनोखा तीर, हरदा। रविवार दोपहर एक दो वर्षीय बच्चा खेलते समय गर्म पानी से भरे बर्तन में गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत हरदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चे का इलाज पीआईसीयू वार्ड में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र के रामजीपुरा निवासी विकास कास्दे का दो वर्षीय बेटा रामेश्वर मगरधा में अपने बड़े भाई के खेत पर खेल रहा था। इस दौरान वहां रखा गर्म पानी का बर्तन उसके पास था। अचानक खेलते-खेलते वह उसी में गिर गया। हादसे में बच्चे के दोनों पैर, दोनों हाथ और पीठ बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है कि उसके शरीर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है। घटना के बाद परिजन पहले उसे गांव के ही एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि रामेश्वर परिवार का इकलौता बेटा है।
Views Today: 4
Total Views: 170

