राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि भारत सरकार की तम्बाकू व्यसन मुक्त केन्द्र की मार्गदर्शिका अनुसार तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान बनाने अस्पताल में ओपीडी के निकट स्थान चिन्हित कर, तम्बाकू व्यसन मुक्त केन्द्र की स्थापना की जाना है। इन केन्द्रों पर दन्त चिकित्सकों एवं परामर्श दाताओं की डयूटी चार्ट अनुसार सेवाएं प्रदाय की जानी है। इस हेतु राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सा अधिकारियों एवं दन्त चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रशिक्षण में प्रभारी तम्बाकू नियंत्रण अधिकारी हरदा डॉ. आयुषी गुप्ता ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियो को जिले मे तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों की वर्तमान स्थिति, तम्बाकू से संबंधित बीमारियों की पहचान, दवाईयों एवं उपचार विकल्प की जानकारी, रोकथाम एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर डॉ. मोनू चौरे ने सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं दन्त चिकित्सा अधिकारियों को जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।

Views Today: 2

Total Views: 222

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!