अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 10 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध परिवहन, विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि बुधवार को आबकारी व पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने खिरकिया क्षेत्र के वार्ड 5, छिपाबड़, मुहालकला व चौकड़ी में दबिश दी। दबिश के दौरान 36 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 810 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर 10 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 88200 रूपये है।

186 Views

Leave a Reply