अधिवक्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

-बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अनोखा तीर, हरदा। संविधान दिवस के अवसर अधिवक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सभी अधिवक्ताओं और उपस्थित आम नागरिकों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने संविधान अमर रहे के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में अधिवक्ता अनिल बिल्लौरे, हरिमोहन शर्मा, अनिल वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, दौलतराम सेजकर, सुखराम बामने, रवि ठाकुर, रागनी ठाकुर, महेंद्र गौर, दिनेश मालवीय, देवाराम माणिक, लखन बामने, धर्मेंद्र पीपलोंदे, अर्जुन गंधवाने, एमपी. मोरे, अमृत देवड़ा, राजेंद्र कोगे, विक्रम सोलंकी, रीना तिवारी, राधिका ठाकुर, श्रवण कुमार गिनारे सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधि समुदाय और नागरिकों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए इसके संरक्षण और पालन का संकल्प लिया।

165 Views

Leave a Reply