अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय हरदा में 26 नवंबर 2025 को भारतीय ज्ञान परंपरा त्रैमासिक कैलेंडर के अंतर्गत तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों को प्रशासनिक अधिकारी वी. के. विछोतिया द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई तथा सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तनीषा चौहान ने प्रथम, अभिलाषा भम्बू ने द्वितीय और रंजीत सिंह राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मोनिका उईके प्रथम, बालकृष्ण मरकाम द्वितीय, रंजती कलाम तृतीय और रिंकी कुशवाहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और संविधान पर आधारित फिल्म का लाइव प्रसारण कर विद्यार्थियों को दिखाई गई। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश परस्ते ने कहा कि संविधान नियमों और कानूनों का वह दस्तावेज है जो हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और हमें स्वतंत्रता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों, आदर्शों और उसकी आकांक्षाओं की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ के प्रभारी सुमित शर्मा, डॉ.चंद्रकिशोर लोखंडे, डॉ. बलवान सिंह पवार, डॉ. अशोक पवार, अंशुल जोशी सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. योगेश गौर ने किया और अंत में आभार डॉ. रविंद्र सोनपुर ने व्यक्त किया।
Views Today: 2
Total Views: 110

