महर्षि ज्ञानपीठ के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-राज्य स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता में हासिल किया चौथा स्थान
अनोखा तीर, हरदा। हरदा पारंपरिक भारतीय खेल लगोरी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सोहागपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के 11 जिलों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच महर्षि ज्ञानपीठ, हरदा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में महर्षि ज्ञानपीठ के  नैतिक चौहान, हिमाक्ष, रुद्र, राजवीर, अतिशय, चेतन, श्रेयश, प्रियांश, लाव्यांश, ऋषिकेश और ने टीम भावना, कौशल और दक्षता का परिचय देते हुए शानदार खेल खेला। यह उपलब्धि कोच नितिन रामकुचे के समर्पित मार्गदर्शन और सतत प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दिया, बल्कि खेल भावना और अनुशासन के महत्व को भी सिखाया। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने सभी खिलाड़ियों और कोच को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी लगातार पारंपरिक खेलों में अपनी पहचान बना रहे हैं। यह चौथा स्थान उनकी मेहनत, लगन और टीमवर्क का परिणाम है। आने वाले समय में वे निश्चित ही और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। महर्षि ज्ञानपीठ हमेशा से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता आया है। लगोरी जैसे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने और बच्चों में खेल भावना विकसित करने की दिशा में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है। विद्यालय परिवार ने सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!