अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में संविधान दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे ने कहा कि हमारा संविधान देश की मूल आत्मा है, जो हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि संविधान हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में शंभूदयाल पनागरे द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। समारोह में छात्रावास के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 60

