एलबीएस कॉलेज में मनाया संविधान दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। विद्यार्थियों ने संविधान सभा के निर्माण, भारतीय संविधान की विशेषताएँ, संशोधन प्रक्रिया तथा संविधान सभा में महिला सदस्यों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। उपप्राचार्य संजय भार्गव ने संविधान के संदर्भ में शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, संविधान के प्रति उनकी जागरूकता ही राष्ट्र को सही दिशा प्रदान कर सकती है। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!