अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय, हरदा में 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जानकारी, सम्मान और जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टर महेंद्र कुमार सिरोही ने संविधान की प्रासंगिकता और महत्ता पर जानकारी दी। इसके बाद डॉ. के.के. सातनकर ने संविधान की प्रस्तावना, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान के प्रारूप पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्य विजय कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में संविधान निर्माण की प्रक्रिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका तथा संविधान में समाहित मूल अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इसी दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। महाविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन, क्विज तथा स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माया रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 132

