अनोखा तीर, हरदा। संविधान दिवस के अवसर पर आजक्स तथा एस.सी./एस.टी. विकास परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमारा संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार तथा अवसर की समानता प्रदान करता है। 26 नवंबर 1949 का दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा स्वीकृत किए जाने की ऐतिहासिक तिथि की याद दिलाता है। इसी दिन संविधान अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं आजक्स की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा निराला, आजक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, डॉ. प्रेमनारायण इवने, बलराम आहके, सुभाष मसकोले, जी.डी. दूधे, राजकुमार मर्सकोले, सुखराम बामने, जसोदा मेहता, अर्जुन देवड़ा, रमेश अहिरवार, फूलसिंह उईके, ओ.पी. देवहरे, चंपालाल बिल्लौरे, अर्चना चौरसिया, सुषमा चौरे, जी.आर. अहिरवार, भुजाराम बछानिया, राधेश्याम अहिरवार, नरेंद्र चौरसिया सहित अनेक सामाजिक जन उपस्थित रहे।
हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का सम्मान करें : सीमा निराला

125 Views


