असिस्टेंट कोच के रूप में चंदन सांगुले का चयन  

अनोखा तीर, हरदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरदा के कोच चंदन सांगुले का चयन नर्मदापुरम् डिविजन के -22 डिविजन कैंप में असिस्टेंट कोच के रूप में हुआ है। यह कैंप 24 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। चंदन सांगुले की इस उपलब्धि पर नर्मदापुरम डिविजन क्रिकेट संघ के चेयरमैन विवेक अग्रवाल, कोच मेहमूद कुरैशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, राजू तिवारी सहित हरदा जिले के अनेक खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएँ और बधाई दी। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

143 Views

Leave a Reply