सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च, नर्मदा प्रवाह यात्रा हरदा पहुंची

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अनोखा तीर, हरदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च नर्मदा प्रवाह यात्रा का शुभारंभ नागपुर से 24 नवंबर 2025 को हुआ। जिला संयोजक बसंत सिंह राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर यह यात्रा बैतूल होते हुए 25 नवंबर 2025 को हरदा जिले में पहुंची। इस यात्रा में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 394 युवा शामिल हैं, जिनमें हरदा जिले से पुरुषोत्तम झिंझोरे भी सहभागिता कर रहे हैं। यात्रा का ग्राम टेमागांव में स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग से होती हुई हरदा नगर पहुंची, जहां संस्कार विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर स्वागत किया। तत्पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया एवं पार्षदों ने स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बलराम चौक पर तथा मोर्चा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर स्वागत किया गया। कमलकुंज भाजपा कार्यालय पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। परशुराम चौक पर गौर समाज ने स्वागत किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में तथा अन्य युवाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिवादन किया। इसके बाद हरदा नगर के वृंदावन स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल उपवन में 150 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा की प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक कपिल परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, देवीसिंह शांखला, नगरपालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, प्रदीप पटेल, राजू कमेडिया, मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, संदीप पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र तोमर, योगेंद्र पटेल, राहुल पूनिया, रोहित लाठी, दीपेश विश्नोई, आशुतोष गोस्वामी, रोहित सोनकर, रचित जैन, सुनील बेड़ा, अनय सराफ, विष्णु गोदारा, राजेश चौरसिया, शुभम श्रीवास, चिराग धमनानी, निकुंज पाटिल आदि उपस्थित रहे।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!