गौमाता पूजन के साथ मनाया गोवर्धन पर्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। भारतीय किसान संघ द्वारा सिरकंबा गांव में गौमाता पूजन कर गोवर्धन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल दरोई ने की। इस अवसर पर ग्राम इकाई अध्यक्ष सुनील मालव्या, गोपाल नागर सहित ग्रामवासियों ने गौमाता का पूजन किया। कार्यक्रम में दरोई ने कहा कि गौमाता की पूजा द्वापर युग से चली आ रही परंपरा है। गाय का दूध अमृत के समान माना गया है, वहीं गोबर और गोमूत्र खेती के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रतिवर्ष गोवर्धन पर्व पर गौमाता का पूजन किया जाना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गाय को माता का दर्जा देकर उनकी पूजा की थी, इसलिए कलयुग में भी गाय माता के समान पूजनीय हैं। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र बांके ने किया। इस अवसर पर बृजमोहन राठौर, रामकृष्ण मुकाती, अरुण पटवारे, मुकेश बांके, संजय खोदरे, ईश्वर मालाकार सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 370

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!