अनोखा तीर, सिराली। थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में खेत की रखवाली कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालमाटी गांव निवासी रामदीन मालवीय के खेत में सुखलाल पिता कालू कलमें (45) निवासी इमलीढाना, जिला खंडवा मजदूरी करता था। सोमवार को वह खेत में बने टापर में मृत पाया गया। घटना की सूचना दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच प्रारंभिक स्तर पर जारी है।
276 Views





