-शुभ मुहूर्त में हुई लक्ष्मी पूजा, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से गूंज उठा आकाश
अनोखा तीर, हंडिया। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्यौहार शुभ मुहूर्त में हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। नगर के भवनों को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सुसज्जित किया गया था। दीपावली की शाम शुभ मुहूर्त में मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना से पूर्व जमकर पटाखे और रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। बच्चों ने फुलझड़ी, अनार, चकरी आदि चलाकर खूब आनंद लिया और तरह-तरह के पकवानों का लुत्फ उठाया। इस वर्ष महंगाई की मार और सोयाबीन की फसलों पर बारिश के असर से किसानों और आमजन की आर्थिक स्थिति प्रभावित रही। हण्डिया तहसील क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर पूर्व वर्षों जैसा उत्साह देखने को नहीं मिला, बाजारों में अपेक्षाकृत सन्नाटा नजर आया।
पुलिस सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
दीपावली पर्व को लेकर कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रही। हण्डिया थाना प्रभारी आरपी कबरेती के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों में पुलिस वाहन से सर्चिंग कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।






