-दयोदय गोशाला में पाँच दिवसीय कार्यक्रम का समापन
अनोखा तीर, हरदा। दयोदय गोशाला में आयोजित पाँच दिवसीय कार्यक्रम का समापन आज शाम चित्रगुप्त जयंती पर हुआ। कार्यक्रम में यम चतुर्दशी पर दीपदान, महालक्ष्मी पूजन, विशेष गोवर्धन पूजन और दीपावली पूजन का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर क़लम दवात और भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। अध्यक्ष अनूप जैन ने बताया कि यह विशेष आयोजन क्षेत्र के कल्याण हेतु दीपावली के अवसर पर पंडित लालाजी दाधीच के सानिध्य में चल रहा था। समापन समारोह में प्रोफे गणेश श्रीवास्तव, हितेंद्र श्रीवास्तव और रू रु वर्मा ने भगवान चित्रगुप्त के महत्व और जयंती के ऐतिहासिक व धार्मिक पक्ष पर रोचक जानकारी साझा की। गोशाला अध्यक्ष अनूप जैन ने पाँच दिवसीय आयोजन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और अंत में भगवान चित्रगुप्त व गोमाता के पूजन और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवताचार्य पंडित लालाजी दाधीच को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। गोशाला समिति के संयोजक नीतेश बादर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में गुजराती समाज के अध्यक्ष वीनस भाई पटेल, सोहन उन्हाले, समाजसेवी अशोक नेगी, प्राणेश चौबे, अजय यादव, रवि लाल पटेल, महेंद्र भाई पटेल, हीरा भाई पटेल, पुरुषोत्तम झिंझोरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Views Today: 2
Total Views: 308

