बागरूल पहाड़ी पर खुलेआम बिक रही अवैध शराब

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हंडिया। नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूर बागरूल पहाड़ी पर आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मराठा बस्ती में कुसिया के पास कम्पोजिट शराब की दुकान के माध्यम से अवैध शराब बेची जा रही है, बावजूद इसके कि स्थानीय सैया कोतवाल मौजूद हैं।
युवा पीढ़ी बन रही है इसका शिकार
बागरूल पहाड़ी पर प्राथमिक विद्यालय से केवल कुछ कदम की दूरी पर, किराना दुकान के पीछे यह अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं। जानकारों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से सबसे ज्यादा प्रभावित युवा पीढ़ी हो रही है।

Views Today: 2

Total Views: 210

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!