राम जानकी मंदिर में मना अन्नकूट उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के बाजार चौक में स्थित राम जानकी मंदिर में बुधवार को अन्नकूट उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट की गई थी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भगवान राम और जानकी की भव्य प्रतिमा के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किए गए, जिसमें मिठाइयों, फल और विविध प्रकार के व्यंजन शामिल थे। गांव के भजन गायकों ने सुंदर-सुंदर भजनों से मंदिर परिसर को भक्तिभाव से भर दिया। भक्तजन भजन और कीर्तन सुनते हुए उत्सव का आनंद ले रहे थे। मंदिर के महंत हनुमान दास महाराज ने दोपहर 12 बजे विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए गांव के कई लोग मंदिर पहुंचे और श्रद्धा भाव से भगवान की भक्ति में लीन हुए। इस अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने उत्सव में भाग लेकर सामूहिक रूप से भक्ति और आनंद का अनुभव किया। उत्सव का यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों के लिए आनंद और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बना।

Views Today: 2

Total Views: 206

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!