गौ माता के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपा  

अनोखा तीर, रहटगांव। रविवार को जिला पंचायत सदस्य कविता जयकुमार उईके, वार्ड 10 के सदस्य और जयस जिला प्रवक्ता के नेतृत्व में धनपाडा और आसपास के सैकड़ों आदिवासी थाना पहुंचे और गौ माता के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि धनपाडा निवासी गजानंद पिता ओमकार गौर पर आरोप है। उनकी दुकान स्कूल के पास स्थित होने के कारण लोग चिंतित हैं कि भविष्य में बच्चों के साथ ऐसी घटना न हो। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकान हटाने और यदि आवश्यक हो तो आरोपी को पागलखाने भेजने की मांग की। घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने सबूत के रूप में थाना में प्रस्तुत किया। ज्ञापन की प्रतिलिपि वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई। इस दौरान जयस पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया, राम काजले, रुपेश उईके, दयाराम उईके और बड़ी संख्या में आदिवासी एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

143 Views

Leave a Reply