किसान रबी फसलों की बुवाई उचित तापक्रम आने पर करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संध्या मूरे ने कृषक भाइयों को सलाह दी है कि वर्तमान में मौसम की स्थिति को देखते हुए रबी की बुवाई अभी न करें, वर्तमान में रवि फसलों के अंकुरण के लिए उपुक्त तापक्रम नहीं है। साथ ही अभी तक वर्षा होने से खेतों में ज्यादा नम होने से मृदा जनित बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है तथा आगामी पांच दिनों मे वर्षा की संभावनाएं हरदा जिले में है जिससे फसल को नुकसान होगा। जब सामान्य तापक्रम पर घर में घी जमने लगे तो यह वातावरण का तापक्रम रबी फसलों की बुवाई हेतु उपयुक्त माना जाता है। किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि खेतों की अच्छी तैयारी उपरांत उपयुक्त तापक्रम आने पर ही अनुशंसित किस्म की बोनी करें।

Views Today: 2

Total Views: 154

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!