कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में विक्रय के लिए चना बीज पूसा पार्वती उपलब्ध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। चना किस्म पूसा पार्वती (बीजी 3062) कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विक्रय हेतु उपलब्ध है। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि यह किस्म 2020 में विकसित की गई, जो आई.सी.ए.आर.-आई.आई.पी.आर. कानपुर उत्तर प्रदेश से निकाली गई है। इसका उत्पादन 21 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यह किस्म समय पर बुवाई एवं सिंचित क्षेत्र के लिए अनुकूल है तथा उख्ठा रोग और जड़ सड़न के प्रति प्रतिरोध क्षमता रखती है। उन्होने बताया कि फाउंडेशन एफ-1 बीज राशि 8720 प्रति क्विंटल की दर से कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से खरीदी जा सकती है। इस बीज पर किसी तरह का अनुदान नहीं है। अधिक जानकारी एवं क्रय करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र हरदा ग्राम कोलीपुरा टप्पर में वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश भारती मोबाइल नंबर 9713579386 से संपर्क किया जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 178

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!