हरदा जिला अस्पताल में दो लोगों की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-डंपर की टक्कर से बच्चे ने दम तोड़ा, किसान ने खाया सल्फास  
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिला अस्पताल में बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत डंपर की टक्कर से हुई, जबकि दूसरी घटना में 40 वर्षीय किसान ने सल्फॉस खाकर जान दे दी। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना देवास जिले के खातेगांव निवासी 12 वर्षीय राजवीर पुत्र सुनील गवली की है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक डंपर चालक ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे राजवीर के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उसे रात 9 बजे हरदा जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्भीखेड़ा की है। यहां के 40 वर्षीय अर्जुन पुत्र अद्दु सिंह ने मंगलवार शाम को अज्ञात कारणों से सल्फॉस का सेवन कर लिया था। सल्फॉस खाने के बाद परिजन उसे पहले सिराली अस्पताल ले गए। वहां उसकी गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 9. 30 बजे अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक अर्जुन विवाहित था लेकिन उसके कोई बच्चे नहीं थे। वह किसानी का काम करता था। पुलिस फिलहाल दोनों मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!