अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय श्रीराम मंदिर, गोलापुरा में अन्नकूट उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समाज के सदस्य, श्रीराम मंदिर निर्माण समिति और पप्पू पुरोहित के सहयोग से छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों में पूरी, सब्जी, मालपूआ और अन्य मिष्ठानों का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय पस्टारिया, अध्यक्ष संदीप स्वामी, युवा अध्यक्ष राहुल उपमन्यु और महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला तिवारी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
133 Views





