हरदा-छिपानेर मार्ग पर भारी वाहनों से जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। हरदा-छिपानेर मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने से शनिवार को जाम की स्थिति बन गई। गोदड़ी मार्ग पर एक भारी वाहन के फंसने से कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद चालक द्वारा वाहन को निकालने के बाद यातायात फिर से सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे दुपहिया और चार पहिया वाहन खड़े होने से इस मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

278 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!