WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बारिश से मक्का और सोयाबीन की फसलें भीगीं, किसानों की दीपावली हुई फीकी
-सोडलपुर क्षेत्र में किसानों को भारी नुकसान की आशंका
अनोखा तीर, सोडलपुर। शनिवार दोपहर हुई अचानक बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सोडलपुर ग्राम सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में हुई तेज बारिश से खेतों में कटी पड़ी मक्का और सोयाबीन की फसलें भीग गईं। बारिश के चलते किसानों की दीपावली की खुशियाँ फीकी पड़ गई हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई किसानों ने मक्का की फसल काटकर भुट्टे  खेतों में ही सुखाने के लिए रखे थे, लेकिन दोपहर की बारिश ने इन भुट्टों को पूरी तरह भिगो दिया। नुकसान से बचाने के लिए किसानों ने जेसीबी मशीनों की मदद से मक्के को इक_ा किया और तिरपालों से ढककर सुरक्षित करने की कोशिश की। वहीं क्षेत्र में अभी करीब 25 प्रतिशत खेतों में सोयाबीन की फसल खड़ी है। अचानक हुई बारिश से खेत गीले हो गए हैं, जिससे कटाई कार्य पर असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि अब फसल कटाई में कम से कम तीन से चार दिन की देरी होगी। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में धूप नहीं निकली तो फसल की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ेगा और उत्पादन में भी कमी आ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक मदद की मांग की है।

237 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!