दीपावली पर हरदा मंडी में 6 दिन तक रहेगा व्यापार बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-24 अक्टूबर से होगी खरीदी की शुरुआत
-ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने किसानों से की अपील
अनोखा तीर, हरदा। दीपावली पर्व के चलते हरदा कृषि उपज मंडी में 18 से 23 अक्टूबर 2025 तक व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। इस अवधि में मंडी प्रांगण में कृषि उपजों का घोष विक्रय नहीं होगा। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा के अध्यक्ष द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि दीपावली त्यौहार के अवसर पर शनिवार 18 अक्टूबर से गुरुवार 23 अक्टूबर तक मंडी में उपज खरीदी-बिक्री बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कृषक बंधुओं से अपील की गई है कि वे उक्त अवधि में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में न लाएं। मंडी समिति के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को शुभ मुहूर्त में मंडी प्रांगण में सोयाबीन खरीफ भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत खरीदी की शुरुआत की जाएगी। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे शासन की इस योजना का लाभ उठाने हेतु अपनी उपज मंडी प्रांगण में ही विक्रय करें। इस निर्णय से किसानों को अपनी फसल बिक्री की योजना पहले से तय करने में सुविधा होगी, वहीं मंडी प्रशासन ने कहा कि दीपावली बाद से खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ की जाएगी।

269 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!