नगर पालिका पर अवैध वसूली के आरोप, छोटे व्यापारियों में रोष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर की कार्यवाही की मांग
अनोखा तीर, हरदा। दीपावली त्यौहार के पूर्व नगर पालिका हरदा पर फटाका व्यापारियों और फुटकर विक्रेताओं से मनमानी वसूली करने के आरोप लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका अधिकारियों द्वारा फटाका व्यापारियों से दुकानों के नाम पर 50-50 हजार रुपए तक की राशि वसूली गई है, जो अनुचित और अवैध है। घण्टाघर क्षेत्र के फुटकर व्यापारियों ने भी आरोप लगाया है कि उनसे 1 रुपए प्रति व्यक्ति वसूले गए हैं, जबकि पूर्व में मात्र 10 से 25 तक की दैनिक रसीद काटी जाती थी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों का कहना है कि पहले छोटे व्यापारियों से प्रतीदिन 10 रुपए की रसीद के माध्यम से ही शुल्क लिया जाता था, लेकिन इस वर्ष अचानक हजारों रुपए की वसूली कर दी गई। व्यापारियों ने बताया कि असमय बारिश के कारण पहले से ही बिक्री प्रभावित रही है, ऐसे में भारी रकम की वसूली से उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट आ गया है। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल जांच कराने एवं व्यापारियों से ली गई राशि वापस करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से वसूली गई राशि शीघ्र वापस नहीं की गई, तो पार्टी व्यापारियों के साथ मिलकर धरना-आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी

230 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!