अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 7 प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एएस बघेल एवं डी.एस. चौहान के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने खेड़ीपुरा, टंकी मोहल्ला, मसनगांव, टेमलावाड़ी, जूनापानी व रहटाकला में दबिश देकर कुल 16 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 9 पाव देशी मदिरा शराब एवं 610 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 64875 रुपये है।

402 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!