दिव्यांश बामने का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा के विद्यार्थी दिव्यांश बामने ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इटारसी में आयोजित संभाग स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता (10 मीटर एयर राइफल, 19 वर्ष आयु वर्ग) में दिव्यांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया। इस उपलब्धि में कोच नितिन रामकुचे का मार्गदर्शन भी विशेष रहा। विद्यालय परिवार में दिव्यांश की इस सफलता पर हर्ष का माहौल है। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने दिव्यांश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाती हैं और भविष्य में भी दिव्यांश इसी तरह नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।

289 Views

Leave a Reply