-भूपेन्द्र राजपूत ने बागी पार्षदों व उपाध्यक्ष पर साधा निशाना
अनोखा तीर, खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया में भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब नगर के विकास कार्यों पर भारी पड़ रही है। पार्टी के ही दस पार्षद और एक भाजपा समर्थक निर्दलीय पार्षद लम्बे समय से परिषद अध्यक्ष को हटाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। हालांकि अब तक वे अपने प्रयासों में सफल नहीं हो पाए हैं। मंगलवार को इन पार्षदों ने परिषद उपाध्यक्ष के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यक्ष पर कांग्रेस से मिलीभगत कर विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया। इस पर युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र राजपूत ने पलटवार करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि वार्डों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी पार्षदों की होती है, अध्यक्ष हर वार्ड में जाकर कार्य नहीं करा सकता। राजपूत ने कहा पहले जब दस साल तक कांग्रेस की परिषद रही, तब भी पार्षद ही अपने वार्डों में विकास कराते थे, अध्यक्ष नहीं। राजपूत ने भाजपा के बागी पार्षदों और उपाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वे निजी स्वार्थ और पदलोलुपता में अंधे होकर शहर के विकास की बजाय अध्यक्ष को हटाने में अपनी पूरी ऊर्जा, समय और धन झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा की सरकार है, मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री भी भाजपा के हैं, ऐसे में विकास कार्यों को गति देना उनके लिए सबसे आसान होना चाहिए था। स्थानीय विधायक कांग्रेस के हैं, फिर भी हमेशा नगर के विकास के लिए तत्पर रहते हैं। लेकिन इन पार्षदों ने आज तक न मुख्यमंत्री से, न मंत्री से, न ही प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल की। इनका सारा ध्यान सिर्फ अपने ही अध्यक्ष को गिराने पर केंद्रित है। भूपेन्द्र राजपूत ने कहा कि भाजपा की यह अंदरूनी कलह नगर के विकास की सबसे बड़ी बाधा बन गई है। छोटे-छोटे जनहित कार्य जैसे समग्र आईडी में नाम जुड़वाना, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट दुरुस्ती आदि सब ठप पड़े हैं। नगरवासी परेशान हैं, लेकिन पार्षद और उपाध्यक्ष केवल सियासी षड्यंत्रों में उलझे हुए हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने निजी स्वार्थ में परिषद संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। छीपाबड़ में उनके कार्य सबसे ज्यादा चर्चित हैं। खुद के खेत तक जाने का रोड परिषद से बनवाया गया, वहीं गाँधी चौक रोड जो पहले से पूरी तरह दुरुस्त था, उसे भी दोबारा बनवा लिया। आवास योजना की इतनी लम्बी सूची तैयार करवाई कि उनके परिवार के मकान आज तक नहीं बन पाए। राजपूत ने कहा कि जनता ने जिन पार्षदों पर विश्वास कर उन्हें चुना, उन्हीं पार्षद

Views Today: 2
Total Views: 408

