खरीफ 2025 सोयाबीन भावान्तर पंजीयन हेतु 2 दिवस शेष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-भावान्तर योजना के तहत सोयाबीन के पंजीयन हेतु 50 पंजीयन केन्द्र स्थापित
अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देश अनुसार भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावान्तर योजना) के तहत खरीफ 2025 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की अवधि 3 से 17 अक्टूबर, 2025 तक निर्धारित की गई है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जे.एल. कास्दे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में भावान्तर योजना के तहत सोयाबीन के पंजीयन के लिये 50 पंजीयन केंद्र ई-उपार्जन पोर्टल पर स्थापित किये गये हैं। इनमें अबगांवकला, अबगांवखुर्द, बालागांव, भुवनखेड़ी, धनगांव, गहाल, हंडिया, खेड़ा, मांगरुल, मसनगांव, मोहनपुर, नांदरा, पलासनेर, रूपीपरेटिया, सोनतलाई, तजपुरा, पोखरनी, छिदगांवमेल, मनियाखेड़ी, करताना, गोंदागाँवकला, बाजनिया, गोंदागांवखुर्द, रुंदलाय, आलमपुर, रहटगांव, टेमागांव, राजाबरारी, सोडलपुर, रवांग, छीपाबड़, चौकड़ी, मान्दला, धनवाड़ा, टेमलावाड़ी, बारंगा, मुहालकला, बेड़ियाकला, डेडगांव, मोरगढ़ी, सिराली, रहटाकलां, दीपगांवकला, पीपल्यामकड़ाई, सोमगांवकला, जुनापानी, किसान सहकारी विपणन समिति टिमरनी शामिल हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा भी पंजीयन कार्य किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति में जिले के 21805 किसानों द्वारा 65485.26 हेक्टेयर का पंजीयन कराया गया है। उप संचालक श्री कास्दे ने किसानों से अनुरोध किया है कि, सोयाबीन भावान्तर योजना अंतर्गत निर्धारित पंजीयन केंद्र पर आधारकार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी, ऋण पुस्तिका एवं ओटीपी हेतु मोबाइल लाकर समयावधि में अपना पंजीयन करा लेवें।

Views Today: 2

Total Views: 380

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!