अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा बुधवार को विकासखंड खिरकिया के ग्राम जूनापानी में राष्ट्रीय महिला कृषक दिवस का आयोजन आगा खान संस्थान के साथ संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की सुश्री जागृति बोरकर एवं डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया उपस्थित रहे। केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण कृषक महिलाओं को उनके अधिकारों, कृषि उनकी भागीदारी एवं महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम प्राकृतिक खेती अंतर्गत सांप सीढ़ी खेल का आयोजन, आदिवासी नृत्य एवं कृषि आधारित भजन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को मक्के की उन्नत उच्च उत्पादक एवं बायोफर्टिफाइड किस्म जेएम 10 14 पर मक्का छिलाई यंत्र से मक्के का दाना भुट्टे से अलग निकालने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन महिलाओं को हाथ से, मक्का छिलाई यंत्र एवं हंसिये से निकलने का समय एवं मात्रा से परिचित कराया।
Views Today: 2
Total Views: 224

