प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्राम करताना में कृष्णा डेयरी बेकरी सेंटर से पनीर का सैंपल लिया गया एवं जय गजानन स्वीट से गुपचुप मिठाई और मावा बर्फी, जय बाबा रामदेव होटल से बूंदी का लड्डू और मावा बर्फी के सैंपल लिए गये। कांबले ने बताया कि सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा तथा जांच उपरांत रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 8

Total Views: 180

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!