अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर हरदा में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान मेला का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मदर्स लेप स्कूल के संचालक जयप्रकाश गुर्जर थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष आलोक जैन ने की। मुख्य वक्ता मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन विशेष महत्व का है, क्योंकि यह हमारे देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के सचिव संदीप केकरे, सहसचिव विकास मिश्रा सहित प्रांत एवं क्षेत्र के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। दो दिवसीय मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोगों और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में अध्यक्ष आलोक जैन ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Views Today: 2
Total Views: 394

