वोकल फॉर लोकल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  -आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा द्वारा 14 अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया गया। इस वेबीनार की मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बिले, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा थीं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रकांत बंशीधर भांगे, प्राध्यापक एवं रिसर्च गाइड, मिलिट्री साइंस, शिवाजी कॉलेज, परभनी महाराष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गृह उद्योगों को बढ़ावा देना होगा और स्वदेशी की भावना को अपनाकर आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रीय प्रेम की भावना जगानी होगी। द्वितीय वक्ता डॉ. धर्मेंद्र भारतीय ने कहा कि स्थानीय उत्पाद ही हमारे देश की पहचान हैं। स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक कार्य नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा संस्थानों में छात्रों को स्थानीय उद्यम अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे देश की आय और समृद्धि दोनों में वृद्धि होगी तथा भारत विकसित देशों की श्रेणी में आगे बढ़ेगा। तीसरे वक्ता आईएसडीसी विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अखिलेश पाल ने शिक्षा और युवा शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता ने अनेक समस्याएं उत्पन्न कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन 2047 को साकार करने में वोकल फॉर लोकल की अहम भूमिका बताई और ग्रामीण परिवेश को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। वेबीनार में देश के विभिन्न हिस्सों से प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने सहभागिता की तथा प्रतिभागियों द्वारा विषय से संबंधित शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने वाली विभिन्न पद्धतियों पर चर्चा की गई। वेबीनार के मुख्य संरक्षक डॉ. मथुरा प्रसाद (अतिरिक्त संचालक, नर्मदापुरम, भोपाल), संरक्षक प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल प्राचार्य, संयोजक सोनाली चौहान, सह-संयोजक डॉ. महेंद्र सिरोही और डॉ. सोनिका बघेल रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. माया रावत ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। तकनीकी सहयोग गुणवंत मकोड़े, नूर मोहम्मद, शिवम कुशवाह और आस्था जैन द्वारा प्रदान किया गया। अंत में डॉ. सोनिका बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने वेबीनार के सफल आयोजन पर समस्त महाविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को बधाई दी।

Views Today: 2

Total Views: 234

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!