अहीरे का को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय हरदा के वरिष्ठ कर्मचारी (हेल्पर) गजानन अहीरे का गत 13 अक्टूबर को हृदय गति रुकने के कारण जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। श्री अहीरे लंबे समय से जिला जनसंपर्क कार्यालय हरदा में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने समर्पित कार्य के लिए जाने जाते थे। बुधवार 15 अक्टूबर को कार्यालय कलेक्टर परिसर में श्री अहीरे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रभु से प्रार्थना की गई कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को सहनशीलता प्रदान करें।
——-
अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, 10 प्रकरण दर्ज
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एएस बघेल एवं डी एस चौहान के नेतृत्व में आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने ग्राम भोनखेड़ी, कामल्या ढाबा करताना, रूंदलाय, गुल्लास, नांदरा, आदमपुर, रिजगांव, शिव महिमा ढाबा भैरोपुर, आलनपुर व अतरसमा में दबिश देकर कुल 33 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 56 पाव देशी शराब एवं 640 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 74 हजार 800 रुपए है।

Views Today: 2

Total Views: 220

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!