-भाजपा युवा मोर्चा ने नागपुर से गुजरात यात्रा की तैयारियों पर की चर्चा
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हरदा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली यूनिटी मार्च यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा करना था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि यह यूनिटी मार्च यात्रा नागपुर से शुरू होकर बैतूल, हरदा, इंदौर, झाबुआ से होते हुए गुजरात तक जाएगी। बैठक में यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न तैयारियों और जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चौहान ने विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यात्रा के महत्व और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या सहित सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती, हरदा में यूनिटी मार्च

373 Views




