हरदा मंडी में 6 दिन बंद रहेगा नीलामी कार्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। दीपावली त्योहार के मद्देनजर हरदा कृषि उपज मंडी में आगामी छह दिनों तक कृषि उपज की खरीदी बंद रहेगी। मंडी में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नीलामी कार्य नहीं होगा। कृषि उपज मंडी के सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया कि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज जैसे त्योहारों के चलते इस अवधि में मंडी में उपज खरीदी में शामिल न होने का निवेदन किया था। सचिव भिलाला ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे 18 से 23 अक्टूबर तक अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में विक्रय के लिए न लाएं। उन्होंने बताया कि मंडी का व्यापार 24 अक्टूबर से शुभ मुहूर्त में दोबारा शुरू किया जाएगा।

Views Today: 6

Total Views: 318

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!