अनोखा तीर, हरदा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि परिवार, जिला हरदा द्वारा आयोजित सातवां 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन 14 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जिला पंचायत हरदा के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 20 सितम्बर को वरिष्ठ योग शिक्षक कमलेश गौर ने प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद के सत्रों में मुख्य योग शिक्षक कमल मांदुलकर और गणेश विश्नोई ने प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिनों में प्रतिभागियों ने बारी-बारी से मंच पर योगाभ्यास का प्रदर्शन किया और प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव साझा किए। शिविर में कुल 39 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया और पूज्य स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पात्रता प्राप्त की। समापन अवसर पर पतंजलि परिवार की ओर से भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी प्रेमनारायण सोरठिया ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Views Today: 2
Total Views: 272

