मानसिक स्वास्थ्य विषय पर हार्टफुलनेस सत्र आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे स्वस्थ रखा जाए, इसके सामने आने वाली रुकावटें क्या हैं और इसमें हार्टफुलनेस ध्यान कैसे सहायक है। इस विषय पर हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से डॉ. गोरख परुलकर ने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और रिलेक्सेशन से व्यक्ति अपनी एकाग्रता, मानसिक शांति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। सत्र में विद्यार्थियों को हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन एवं ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी सोनिका बघेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सत्र के दौरान संतोष राठौर ने विद्यार्थियों को रिलेक्सेशन कराया, जबकि डॉ. गोरख परुलकर ने ध्यान सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. बालकृष्ण विश्नोई, दीप्ति चौहान, सोनाली चौहान, कविता पुनासे, शक्ति भट्ट, नूर मोहम्मद, राजेंद्र नागले, सुजानसिंह वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया और सत्र का लाभ उठाया। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन संतोष राठौर द्वारा किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 250

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!